भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनके बेटे की तस्वीर को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। आपको बता दें सानिया ने गत 3 नवंबर को अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया के घर 30 अक्टूबर को बेटे का जन्म हुआ था। कपल ने अपने बेटे का नाम इज़हान मिर्जा मलिक रखा है। खास बात है कि सानिया ने अपने बेटे के नाम के आगे दो-दो सरनेम लगाया है। हालाँकि 31 वर्षीय टेनिस स्टार ने पहले ही कहा था कि बच्चे के नाम के आगे दोनों का सरनेम लगाया जायेगा।

Picture source :- Sportswllah
ग़ौरतलब है कि सानिया ने अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि “बच्चे के आने के बाद, हफ्तों-महीनों बाद मैं जिम गईं,मैं काफी उत्साहित थी, जैसे कोई बच्चा कैंडी की दुकान पर जाकर होता है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से काफी लंबी और मजेदार वापसी होने वाली है। कहीं से तो शुरुआत करनी ही थी तो क्यों न मेरे जन्मदिन से ही।”

Picture Source :- DNA
सानिया-शोएब का मानना है कि पहला बच्चा भगवान का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है। बेटे के जन्म की वजह से सानिया काफी समय से खेल से दूर रहीं। उनकी इस तस्वीर के बाद साफ हो गया है कि वह जल्दी टेनिस कोर्ट में आने के लिए बेताब हैं। आपको बता दें शोएब और सानिया का निकाह 8 साल पहले 2010 में हुआ था। उस दौर में यह शादी काफी विवादों में रही थी।