टेनिस दुनिया के लोकप्रिय खेलों में से एक है। ये खेल शुरुआती दौर से ही एक ग्लैमरस रहा है। यही वजह है कि महिला टेनिस खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी सुर्खिया बटोरती हैं। आज हम आपको रूबरू कराएंगे टेनिस जगत की 5 सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों से, जिनके न सिर्फ खेल बल्कि खूबसूरती के भी फैन्स दीवाने हैं।
एना कोर्निकोवा टेनिस में अपने खेल से ज्यादा खूबसूरती की वजह से चर्चा में रही। महज 14 वर्ष की उम्र में ही एना ने यूरोपियन चैंपियनशिप और इटेलियन ओपन जूनियर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। अपने टेनिस करियर के शिखर पर एना गूगल में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाली महिला खिलाड़ी थी। एना को दुनिया की सबसे हॉट टेनिस खिलाड़ी होने का दर्जा प्राप्त है। एना की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2004 में उन्होंने “Sports Illustrated” मैगजीन के लिए बिकनी फोटोशूट करवाया था। इसके अलावा 2002 में FHM मैगजीन ने भी एना को “100 Sexiest Women in the World” में जगह दी थी। साल 1998 में कोर्निकोवा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (16) हासिल की थी। एना ने अपने करियर में 2 आईटीएफ खिताब जीते हैं। मार्टिना हिंगिस और एना कोर्निकोवा की जोड़ी एक समय दुनिया की सबसे खतरनाक जोड़ी माना जाता था। साथ मिलकर दोनों ने साल 1999 और 2002 में ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा भी जमाया था। हालांकि एना अब टेनिस की दुनिया को अलविदा कह चुकीं हैं और वो सिर्फ प्रदर्शनी मैच ही खेलतीं हैं।
एना कोर्निकोवा
सर्बिया की टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच ने भले ही टेनिस को अलविदा कह हो, लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी अब भी है। इवानोविच ने अपना पहला WTA टाइटल 2005 में जीता। साल 2008 में उन्होंने फ्रेंच ओपन के रूप में करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर पहुंची। साल 2016 के अंत में उन्होंने टेनिस को अलविदा कह दिया। एना कई फैशन मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।
एना इवानोविच
वर्तमान में महिला एकल खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी की खूबसूरती की दुनिया दिवानी हैं। 2005 में प्रोफेशनल टेनिस में कदम रखने वाली कैरोलिन 2010 में बिना कोई ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बन गई थीं। वह दो बार 2009 और 2014 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थीं। साल 2018 में कैरोलिन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर का पहला ग्रैंड स्लैमं अपने नाम किया। कैरोलिन खूबसूरती और ताकत की बेजोड़ मिसाल हैं।
कैरोलिन वोज्नियाकी
अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर कनाडा की इस युवा महिला टेनिस खिलाड़ी यूजिनी बुशार्ड ने साल 2012 में विंबलडन जूनियर टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया था। ग्रैंडस्लेम जीतने वाली वह कनाडा की पहली खिलाड़ी हैं। बुशार्ड 2012 विंबलडन गर्ल और WTA न्यूकमर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।
यूजिनी बुशार्ड
टेनिस की दुनिया की सबसे खूबसूरत खिलाड़ी की बात की जाए तो इसमें सबसे ऊपर रुस की मारिया शारापोवा का नाम आता है। शारापोवा को टेनिस में अब तक की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त है। यही वजह रही कि साल 2011 में इन्हें टाइम मैग्जीन ने दुनिया की 30 प्रभावशाली टेनिस खिलाड़ियों में स्थान दिया।
मारिया शारापोवा