अक्सर हर खेल में एक निश्चित काल के बाद प्रत्येक खिलाड़ी का ठहराव होता है। या यह कह लें कि प्लेयर स्वेच्छा से अवकाश ले लेता है। मगर आपको यह जानकार हैरानी होगी कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के खिलाड़ी रिटायर होने की उम्र में भी अपना जलवा कायम रखे हुए हैं। अपनी शारीरिक फुर्ती के चलते आज भी वह अपने खेल से छुट्टी नहीं ले रहे हैं। हम उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे वर्ष 2018 में रिटायर हो जाना चाहिए था।
केन

Picture Source :- Cageside Seats
6 फुट 8 इंच लंबे जैकब्स को लोग डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में केन के नाम से जानते हैं। इस महान रेसलर को इस वर्ष सन्यास ले लेना चाहिए था। 1990 के दौर में डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में केन का जलवा हुआ करता था। अक्सर वह रिंग में लाल रंग का मास्क पहने नज़र आते थे। गौरतलब है कि वह पूर्व हेविवेट चैंपियन भी रहे हैं। हालाँकि वह रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ अमेरिका के टेनेसी में कॉक्स काउंटी के मेयर बन गए हैं। इन दिनों वो अपनी पत्नी के साथ लोकल इंश्योरेंस और एक रियल स्टेट कंपनी चलाते हैं।
कर्ट एंगल

Picture Source :- Cageside Seats
रिटायर होने वालों की फेहरिस्त में कर्ट एंगल का भी नाम शुमार है, हालाँकि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के महान सुपरस्टारों में से एक रहे हैं। वर्तमान में वह फुल टाइम रेसलिंग नहीं करते लेकिन कभी कभार रिंग में नज़र आ जाते हैं। ग़ौरतलब है कि पिछले साल टीएलसी के दौरान उन्होंने शील्ड में रोमन रेंस की जगह को सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोड के साथ पूरा किया था। जबकि इस साल रेसलमेनिया 34 में रोंडा राउजी के साथ टीम बनाकर कर्ट एंगल ने ट्रिपल एच और स्टेफनी को हराया था।
ब्रॉक लेसनर

Picture Source :-Cageside Seats
41 वर्षीय ब्रॉक लेसनर कभी फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने अपनी इस उम्र में भी कई युवा खिलाड़ियों को रिंग में पटकनी दी है। वह जब मैदान में होते हैं तो विरोधी खेमे में सनसनी मच जाती है। इस खेल में उन्होंने बहुत शोहरत कमाई है। वह तीन बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन रह चुके हैं। महज 25 वर्ष की आयु में डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के पहलवान का खिताब उन्हीं के नाम है। आपको बता दें लेसनर 2002 के किंग ऑफ द रिंग और 2003 के रॉयल रम्बल के विजेता भी रहे हैं।
अंडरटेकर

Picture Source :-Cageside Seats
53 साल की उम्र में अक्सर लोग आराम फरमाते है। उम्र के इस पड़ाव में भी अंडरटेकर रिंग में फाइट करते नज़र आते हैं। वह पिछले 28 वर्षों से डब्ल्यूडब्ल्यूई का हिस्सा बने हुए हैं। घंटे की आवाज़ सुनकर आज भी लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। यही बात अंडरटेकर को बाकी रेसलरों से बेहद अलग बनाती है। उन्होंने साल 1990 की सर्वाइवर सीरीज़ में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने हर साल फाइट में हिस्सा लिया है।