ड्वेन जॉनसन को पूरी दुनिया ‘द रॉक’ के नाम से जानती है। रॉक भले ही अब wwe रिंग में नजर न आते हों लेकिन दर्शकों का प्यार उनके प्रति बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। ‘द रॉक’ एक सक्सेसफुल WWE स्टार के साथ-साथ एक मशहूर हॉलीवुड एक्टर हैं। रॉक मशहूर फिल्म सीरीज ‘फास्ट एंड द फ्यूरियस’ का हिस्सा हैं। यही वजह है कि वह दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टरों में से एक हैं। रॉक के मशहूर होने में उनकी शानदार फिजिक का बहुत बड़ा हाथ है, जो उन्हें अन्य अभिनेताओं और रेसलर से अलग बनाती है। इसके लिए वह काफी अनुशासित लाइफ जीते हैं और अपनी डाइट का भी काफी ख्याल रखते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रॉक एक दिन में 7-टाइम डाइट प्लान को फॉलो करते हैं, जो उनके शरीर को सभी तरह के पोषण की पूर्ति करता है। आइये जानते हैं द रॉक के डाइट प्लान के बारे में…..
मील 1

मील 1
‘द रॉक’ के दिन की शुरूआत 300 ग्राम मीट, 4 एग व्हाइट और 150 ग्राम ओटमील से होती है।
मील 2

मील 2
दूसरे मील में जॉनसन लगभग 220 ग्राम चिकन, 2 कप व्हाइट राइस और 1 कप ब्रोकली खाते हैं।
मील 3

मील 3
तीसरे मील में जॉनसन एक बार फिर 2 कप चावल खाते हैं। इसके साथ में वह 220 ग्राम हेलीबट फिश और 1 कप एस्परैगस (शतावरी) लेते हैं।
मील 4

मील 4
जॉनसन का चौथा मील प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड से भरपूर होता है। इस मील में वह 220 ग्राम चिकन, लगभग 340 ग्रान भुने हुए आलू और 1 कप ब्रोकली खाते हैं।
मील 5

मील 5
पांचवे मील में जॉनसन 220 ग्राम हेलीबट फिश, आधा कप सफेद चावल और 1 कप एस्परैगस (शतावरी) खाते हैं।
मील 6

मील 6
छठे मील में रॉक 1 कप सलाद, 250 ग्राम भुने हुए आलू और 220 ग्रााम मीट खाते हैं।
मील 7

मील 7
दिन का आखिरी मील ड्वेन जॉनसन केसीन प्रोटीन और मशरुम के साथ 10 स्क्रेम्बल्ड अंडे खाते हैं।