किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हुए एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद भारत को इस प्रतियोगिता में 8 पदक मिले। इन पदकों का रंग एक स्वर्ण, एक रजत और 6 कांस्य रहा और मैडल टैली में भारत को नौवां स्थान मिला। हालांकि कॉमनवेल्थ खेलों से पहले हुए इस टूर्नामेंट से भारत को अपनी तैयारियों का अनुमान लग गया है। इस खास लेख में हम आपको पदक जीतने वाले पहलवानों के बारे में बता रहे हैं:
65 किग्रा भारवर्ग में बजरंग पुनिया ने रेपिचेज से मिले मौके में कांस्य पदक जीता है, हालांकि देश को उनसे स्वर्ण की उम्मीद थी।
बजरंग पुनिया
70 किग्रा भार वर्ग में रेपिचेज से मिले कांस्य पदक मुकाबले में विनोद ओमप्रकाश कुमार ने जीत हासिल करके भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया।
विनोद ओमप्रकाश कुमार
हरप्रीत सिंह ने भी रेपिचेज से मिले मौके को भुनाते हुए 82 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है।
हरप्रीत सिंह
संगीता फोगाट को भी रेपिचेज से कांस्य पदक के लिए लड़ने का मौका मिला था। 59 किग्रा भारवर्ग के इस मुकाबले में संगीता ने जीत दर्ज करके भारत को कांस्य दिलाया।
संगीता फोगाट
55 किग्रा भारवर्ग में भारत के राजेन्द्र कुमार ने इस प्रतोयोगिता में कांस्य पदक जीता है।
राजेंद्र कुमार
पंजाब की 28 वर्षीय पहलवान नवजोत कौर ने इस टूर्नामेंट में भारत को मिले एकमात्र गोल्ड मैडल को जीता है। 65 किग्रा भारवर्ग में नवजोत ने शानदार खेल दिखाते हुए जापान की पहलवान मियु इमाई को मात दिया था।
नवजोत कौर
स्वर्ण पदक से चूकने वाली भारतीय कुश्ती की पहचान फोगाट सिस्टर्स की विनेश 50 किग्रा भारवर्ग में चीन की ली चुन से हार गयी थीं। इसलिए उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
विनेश फोगाट
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को एशियाई चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। 62 किग्रा भारवर्ग में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था।
साक्षी मलिक