डब्ल्यूडब्लयूई के रैसलरों को जब हम रेसलिंग रिंग में लड़ते देखते हैं तो एक बात ज़ेहन में ज़रूर आती है कि क्या ये अपनी निजी जिंदगी में भी इसी तरह रहते हैं। अक्सर दिमाग़ के कोने में एक बात कौंधा करती है कि इनका वैवाहिक जीवन किस तरह होता होगा। किस तरह इनकी पत्नी इनके गुस्से को झेलती होगी। कहा जाता है डब्ल्यूडब्लयूई रैसलरों का जीवन काफी व्यस्त होता है, ऐसे में वह परिवार को कम समय दे पाते हैं। उनके जीवन में कई चीजें ऐसी होती है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। अक्सर उनके प्रशंसकों को अपने सुपरस्टार की निजी जिंदगी के बारे मने जानने की उत्सुकता होती है। शायद आप में से बहुत कम लोग है, जो इस बात को जानते है कि रेसलिंग के रिंग में एक दूसरों पर टूट पड़ने वाले कुछ रेसलर ऐसे हैं जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन या तीन से अधिक शादियाँ कर चुके हैं। हम आपको उन रेसलरों से रूबरू करने जा रहे है जिन्होंने तीन या तीन से अधिक शादियां की हैं।

Picture Source :- Ricflair.com
रिक फ्लेयर: 5 शादियां :- इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम आता हैं रिक फ्लेयर का। 16 बार विश्व चैंपियन रहे रिक फ्लेयर डब्ल्यूडब्लयूई के सबसे बड़े सुपरस्टार्स रहें हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि रिक फ्लेयर ने 5 शादियाँ की हैं। रिक ने पहली शादी 1971 में लेस्ली गुडमैन से की थी। तक़रीबन 12 साल बाद दोनों ने साल 1983 में तलाक ले लिया। इसके बाद रिक ने 1983 में एलिजाबेथ हैरेल से दूसरी शादी की। एक मायने में दूसरी शादी कुछ हद तक सफल रही लेकिन 23 साल तक साथ रहने के बाद 2006 में दोनों का तलाक हो गया। साल 2006 में रिक ने तीसरी शादी टिफ़नी के साथ की लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और 2009 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद रिक ने चौथी शादी 2009 में जैकी बीम्स से की, दुर्भाग्य से 5 साल बाद 2014 में तलाक दे दिया। चार साल बाद 12 सितंबर 2018 को रिक और वैंडी ने 5वीं शादी की। इस तरह प्रोफेशनल रेसलिंग में सफल रेसलरों में शामिल रिक फ्लेयर का वैवाहिक जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा।

Picture Source :- Los angeles Times
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन : 4 शादियां :- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, डब्ल्यूडब्लयूई के सफल सुपरस्टारों में शामिल रहे हैं। कहा जाता है कि स्टोन कोल्ड अपने दौर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलरों में से एक थे, इसके बावजूद उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा। आपको बता दें उन्होंने साल 1990 में अपनी पहली शादी कैथ्रीन बुरहस से की लेकिन 2 साल बाद ये जोड़ा अलग हो गया। इसके बाद ऑस्टिन ने 1992 में लेडी ब्लूसम से दूसरी शादी की लेकिन दुर्भाग्यवश ये शाद भी 7 साल बाद टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में डेब्रा मॉर्शल से तीसरी शादी की, पहली दो शादियों की तरह तीसरी शादी भी असफ़ल रही। महज तीन साल बाद उनका तलाक हो गया। स्टोन कोल्ड ने साल 2009 में क्रिस्टन से चौथी शादी रचाई। ख़ुशी की बात ये हैं कि वर्तमान में दोनों कपल एक साथ रह रहे हैं।

Picture Source :- though.com
एज: 3 शादियां :- डब्ल्यूडब्लयूई हॉल ऑफ फेमर और 11 बार के विश्व विजेता रहे 45 वर्षीय एज ने अपने जीवन में 3 शादियां कर चुके हैं। चोट के कारण प्रोफेशनल रैसिलंग से रिटायरमेंट ले चुके एज ने अपनी पहली शादी साल 2001 में एलन मोर्ले से शादी की, महज 3 साल बाद यह जोड़ा एक दूसरे से अलग हो गया। इसके बाद एज ने लीज़ा ऑर्टिज़ से साल 2004 में दूसरी शादी की। यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल सकी, एक साल के भीतर ही एज और लीज़ा अलग हो गए। डब्ल्यूडब्लयूई की फिमेल सुपरस्टार एजे बेथ फीनिक्स को लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद एज ने साल 2016 में शादी तीसरी शादी की।

Picture Source :- WWW.Com
ब्रेट हार्ट: 3 शादियां :- डब्ल्यूडब्लयूई के सबसे बड़े सुपरस्टार और हॉल ऑफ़ फेमर ब्रेट हार्ट 3 शादियां कर चुके हैं। ब्रेट हार्ट ने अपनी पहली शादी साल 1982 मेंजूली स्मुडू से की। 20 साल के लम्बे वैवाहिक जीवन के बाद साल 2002 में इस कपल ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद ब्रेट हार्ट ने साल 2004 में सिंजिया रोटा से दूसरी शादी, हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चली। महज 3 साल बाद ही ब्रेट हार्ट ने रोटा से तलाक ले लिया। 61 साल के ब्रेट हार्ट ने साल 2010 में स्टेफनी वाशिंगटन से तीसरी शादी की। फिलहाल ये जोड़ा पिछले 8 साल से एक साथ रह रहा है।

Picture Source :- Medhaj News
अंडरटेकर: 3 शादियां :- तक़रीबन 30 वर्षों से रेसलिंग की दुनियां में अपना लोहा मनवाने वाले अंडरटेकर ने 3 शादियां की हैं। अंडरटेकर ने साल 1989 में लिन से पहली शादी की। 10 साल बाद उन्होंने लिन से तलाक लेकर साल 2000 में सारा कैलावे से दूसरी शादी की। हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। इनकी दूसरी शादी सिर्फ 7 साल तक चली। 2007 में सारा कैलावे से उनका तलाक हो गया। साल 2010 में अंडरटेकर ने अपनी तीसरी शादी मिशेल मैक्कूल से की। आपको बता दें कि मिशेल मैक्कूल डब्ल्यूडब्लयूई की फीमेल सुपरस्टार रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2004 में डब्ल्यूडब्लयूई में डेब्यू किया था।

Picture Source :- www.com
सेबल: 3 शादियां :- शादियों के मामले में महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस कड़ी में डब्ल्यूडब्लयूई की फिमेल सुपरस्टार्स सेबल ने रेसलिंग के अलावा मॉडलिंग की दुनिया में भी एक अलग मुकाम बनाया है। अपनी उम्र से 10 साल छोटे रेसलर ब्रॉक लैसनर से शादी रचाकर चर्चा में आई सेबेल का वैवाहिक जीवन भी सफल नहीं रहा। उन्होंने भी तीन शादिया की। आपको बता दें 1986 में सेबल की पहली शादी वेन रिचर्डसन से हुई, तीन साल बाद ही वेन रिचर्डसन का निधन हो गया। इसके बाद सेबल ने साल 1994 में रेसलर मार्क मेरो से शादी की लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। साल 2004 में सेबल ने मार्क मेरो से तलाक लेकर साल 2006 में अपने से लगभग 10 साल छोटे ब्रॉक लैसनर से शादी की। वर्तमान में यह जोड़ा अपने सफल वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहा है।

Picture Source :- www.com
बतिस्ता: 3 शादियां :- डब्ल्यूडब्लयूई और हॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुके बतिस्ता की पहली दो शादियां सफल नहीं रही। बतिस्ता ने अपनी पहली शादी साल 1990 में ग्लेन्डा से की थी। उनका ये रिश्ता 8 साल में ही दम तोड़ दिया, ग्लेन्डा से तलाक लेने के बाद बतिस्ता ने साल 1998 में एंगी से दूसरी शादी की। बतिस्ता की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही, 8 साल में ही बतिस्ता का अपनी दूसरी पत्नी से भी मोहभंग हो गया और तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने सारा जेदे से तीसरी शादी। फिलहाल ये कपल एक साथ काफी खुश है।