ज्यादातर अंतर्राष्ट्रीय एथलीट अपने फैशन और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में अपनी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली रेसलर सराया बेविस का अपना अलग ही स्टाइल रहा है जो उन्हें औरो से जुदा रखता है। नब्बे के दशक में जन्मी सराया को रेसलिंग की दुनिया में पेज के नाम से जाना जाता है। 26 वर्षीय इस रेलसर का दिलकश अवतार युवाओं को उनकी तरफ आकर्षित करता है। चोट की वजह से साल 2018 में रेसलिंग की दुनिया से संन्यास लेने के बाद सराया अपनी शानोशौकत और ठाट-बाट के लिए सुर्ख़ियों में रहने लगी। अपने पहनावे से लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली सराया का अंदाज़ सदैव निराला रहा है। अक्सर वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में चैंपियन बनने वाली युवा महिला रेसलर सराया की मनमोहक तस्वीरों पर जिनकी दीवानगी का जादू युवाओं पर सिर चढ़कर बोल रहा है।
इस ऑल-ब्लैक आउटफिट में सराया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गहरे लाल रंग की लिपस्टिक में सिर से लेकर पाँव तक काले रंग में सजी सराया का यह अवतार बेहद आकर्षक है। उनका यह अंदाज़ उनके व्यक्तित्व की खूबी को बयां कर रहा है। यह रॉकस्टार अवतार उनके ग्लैमरस लुक को निखार रहा है।
सराया इन ब्लैक ड्रेस (Picture Source :- Instagram/ realpaigewwe)
एक बात तो माननी ही पड़ेगी कि सराया पर काला रंग कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहता है। सिर पर ब्लैक कलर की हैट लगाए सराया किसी महारानी से कम नज़र नहीं आती। उनके होठों पर लगी लाल रंग की लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाती है। इस काले रंग की लेदर पैंट में वो बिजलियाँ गिराती नज़र आ रही हैं।
सराया की मननमोहक अदा (Picture Source :- Instagram/ realpaigewwe)
अक्सर सराया अपने चिरपरिचित अंदाज़ में नज़र आती हैं। उनकी खूबसूरती के सामने पेशेवर मॉडल भी कमतर नज़र आती हैं। उनका पहनावा किसी हॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। काले रंग के टॉप में उनका कूल लुक देखते ही बनता है। उनका यही अंदाज़ उनके चाहने वालों को मदहोश किए हुए है।
उनकी इन अदाओं की ही दीवानी है पूरी दुनिया (Picture Source :- Instagram/ realpaigewwe)
एक बार फिर ब्लैक कलर में सराया अपना जलवा दिखाती नज़र आई। इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि वो ब्लैक रंग की दीवानी हैं। ग्लेडियेटर्स सैंडल में उनका अवतार काबिलेतारीफ है। अपने ठाट को प्रदर्शित करती सराया इस दौरान सेल्फी लेती नज़र आ रही हैं। उनका यह कैज़ुअल लुक उनके बिंदास व्यक्तित्व को बयां कर रहा है।
एक सेल्फी तो बनती ही है (Picture Source :- Instagram/ realpaigewwe)
लाल रंग की लिपस्टिक और सैंडल में सराया बेहद दिलकश नज़र आ रही हैं। मेकउप से लेकर ऑउटफिट सब कुछ उनपर जच रहा है। स्लिट ड्रेस में उनकी अदाएं निखर रही हैं।
तापमान का पारा बढ़ाती सराया (Picture Source :- Instagram/ realpaigewwe)
अपनी करिश्माई अदाओं के लिए मशहूर सराया की आँखों पर लगा काला चश्मा उनके स्टाइलस्टेमेंट को दर्शा रहा है। नीले रंग की जींस के साथ ब्लैक कलर का टॉप उन्हें नटखट बना रहा है। इस दौरान आधुनिक फैशन को ध्यान में रखते हुए सराया ने स्नीकर्स का भी सहारा लिया। कुल मिलाकर उनका यह अवतार उन्हें ग्लैमरस बना रहा है। इससे एक बात तो साबित होती है कि वो किसी भी आउटफिट को बड़ी सहजता और सरलता से कैरी कर सकती हैं।
काले चश्मे में सराया (Picture Source :- Instagram/ realpaigewwe)
इसे भी पढ़े :-डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर बेकी लिंच का ठाठ-बाट देखते रह जायेंगे आप