डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में चारों चैंपियनशिप पर कब्जा करनेवाली एकमात्र महिला पहलवान शार्लेट फ्लेयर अपनी शानोशौकत के लिए बखूबी जानी जाती हैं। रिंग की दुनिया में ’द क्वीन’ के नाम से मशहूर शार्लेट बेहद शक्तिशाली महिला हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई में आठ बार महिला विश्व चैंपियन रह चुकी शार्लेट एक सुंदर अभिनेत्री और मॉडल भी रही हैं। उनकी खूबसूरती और उनका बिंदास अंदाज उन्हें औरों से जुदा रखता है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हम यहाँ एक नज़र डालेंगे उनके अनूठे फैशन पर।
करिश्माई व्यक्तित्व की धनी शार्लेट की हर एक अदा देखने लायक बनती है। पीले रंग के इस सूट में उनका लुक निखरता हुआ दिखाई देता है। सही समय पर सही पोशाक चुनने की कला में माहिर शार्लेट अपनी अदाओं से लोगों को आसानी से अपना दीवाना बना लेती हैं।
पीले रंग में शार्लेट का यह लुक (Picture Source :- Instagram/ charlottewwe)
रेसलिंग की दुनिया में विरोधियों की चित करने वाली शार्लेट अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में रहती हैं। काले रंग की लेदर और जैकेट और चेक्स स्कर्ट उनपर बखूबी जच रहा है। इस कैजुअल लुक को पूरा करने लिए उन्होंने गोल्डन स्ट्रैपी हील्स का सहारा लिया। इस गेटअप में वो अपने स्टाइल को दर्शाती नज़र आई।
शार्लेट का शाही अंदाज़ (Picture Source :- Instagram/ charlottewwe)
शार्लेट की ड्रेसिंग सेंस की पूरी दुनिया कायल है। उन्हें रंगों को चुनना बखूबी आता है और उन्होंने इसमें महारत भी हासिल की है। अपने इस सेंस को बयां करने के लिए उन्होंने सफ़ेद रंग के जम्पर का चुनाव किया। इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि उनका यह फैसला वाकई में सही था।
सफेदी का कमाल (Picture Source :- Instagram/ charlottewwe)
समुद्र तट के किनारे बिकनी में खड़ी शार्लेट का यह बिंदास अंदाज़ देखने लायक बन रहा है। उनकी इस अदा को देखकर लोग आज भी आहें भरा करते हैं। उन्हें देख कर ऐसा लगता है कि वाकई में शार्लेट को हुस्न मलिका के ख़िताब से नवाज़ा जा सकता है।
शार्लेट की यह अदा (Picture Source :- Instagram/ charlottewwe)
शार्लेट यह बेहतर जानती हैं कि उन्हें कब और किस समय कौन सी पोषक धारण करनी चाहिए। फैशन की नब्ज़ को आसानी से समझने वाली शार्लेट इस बार ब्लैक कलर की ऑफ-शोल्डर गाउन में अपने हुस्न की बिजलियाँ गिराती नज़र आई। उनके होठों पर लगी लाल रंग की लिपस्टिक उन्हें और स्टाइलिश बना रही है।
काले गाउन में शार्लेट (Picture Source :- Instagram/ charlottewwe)
शार्लेट को अक्सर नाईट आउट करना अच्छा लगता है। इसी बहाने वो अपने स्टाइलिश ऑउटफिट में नज़र आ जाती हैं। काले रंग के लेदर जैकेट के साथ लाल रंग की स्कर्ट उनकी अदाओं में चारचाँद लगा रहा है।
शार्लेट का नाइट आउट लुक (Picture Source :- Instagram/ charlottewwe)
शार्लेट आकर्षक लगने का कोई मौका अपने हाथ से गवांना नहीं चाहती। इस ब्लैक ऑउटफिट में उन्होंने यह साबित कर दिया कि रिंग के अलावा फैशन के मामले में भी उनका कोई सानी नहीं है।
ब्यूटी इन ब्लैक (Picture Source :- Instagram/ charlottewwe)
सफ़ेद रंग के इस साटन गाउन में उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। वो लोगों मंत्रमुग्ध करती नज़र आ रही हैं। इस ड्रेस में उनका लुक घायल कर रहा है ऊपर से उनकी कातिलाना मुस्कान उन्हें निहारने पर मज़बूर कर रही है।
खुलकर मुस्कुराती शार्लेट (Picture Source :- Instagram/ charlottewwe)
इसे भी पढ़े :- डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर बेकी लिंच का ठाठ-बाट देखते रह जायेंगे आप