हॉल-ऑफ-फेम और डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रिक फ्लेयर को रिंग की दुनिया में ‘द रिंग स्कॉर्पियन’, ‘रिक फ्लेयर’ और ‘रिकी रोड्स’ जैसे कई नामों से जाना जाता है। वो रिंग में इस कदर मशहूर थे कि उनके चलने की अदा और उनका “वू” कहकर संबोधन आज भी लोग भूल नहीं सके हैं। रेसलिंग में 40 वर्ष का अनुभव रखने वाले रिक अपनी रंगीन मिज़ाज़ी के लिए भी जाने जाते हैं। उनके व्यक्तित्व का करिश्मा ही था कि वो अब तक पांच बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे उनकी पांचों शादियों पर।
रिक फ्लेयर की पहली पत्नी लेस्ली गुडमैन
रिक फ्लेयर ने पहली शादी साल 1971 में लेस्ली गुडमैन से की थी। उनकी इस शादी से दोनों कपल के दो बच्चें भी हुए। तनाव के बीच रह रहे दोनों ने 12 साल बाद एक दूसरे से अलग होने में ही समझदारी दिखाई। दोनों कपल साल 1983 में आधिकारिक तौर पर अलग हो गए।
रिक फ्लेयर और एलिजाबेथ हैरेल

Picture Source: bodyheightweight
पहली पत्नी से हुए तलाक के बाद रिक फ्लेयर ने ज़िंदगी में आगे बढ़ने की ठानी। इस बीच उनकी ज़िंदगी में एलिजाबेथ हैरेल की एन्ट्री हुई। दोनों बिना वक़्त गवाएं पहली नज़र में एक दूसरे को दिल बैठे। दोनों का प्यार इतनी तेज़ी से परवान चढ़ा कि वो साल 1983 में शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी से उनके दो बच्चें हुए। दोनों लंबे समय तक राजी ख़ुशी एक दूसरे के साथ रह रहे थे। इस बीच शक की वजह से 23 वर्ष चले उनके इस रिश्ते ने साल 2006 में दम तोड़ दिया। आखिरकार दोनों अलग हो हुए। 23 साल पुराने उनके इस रिश्ते का दुःखद अंत हुआ।
टिफ़नी वैन डेरमार्क के साथ रिक फ्लेयर

Ric Flair with Tiffany Van Dermark
रिक प्लयेर मानो अपना प्यार बाटने के लिए ही बने थे। साल 2006 में दूसरी पत्नी से अलग होने के बाद उन्होंने टिफ़नी वैन डेरमार्क से उसी साल तीसरी शादी की। दोनों की मुलाकात एक प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। टिफ़नी एक फिटनेस प्रतियोगी थी। दोनों को लगा कि वो एक दूसरे के लिए ही बने हुए हैं। लेकिन उनका यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। तीन वर्षों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
चौथी पत्नी जैकलीन के साथ रिक फ्लेयर

Picture Source: Photo: USA Today
साल 2009 में तीसरी पत्नी से तलाक के बाद रिक ने उसी वर्ष जैकलीन से शादी की। 5 साल चले उनके इस रिश्ते में काफी उतार चढ़ाव देखे गए। दोनों में कई मर्तबा मारपीट की घटनाएं हुई। अक्सर होने वाले झगड़े के चलते दोनों को हॉस्पिटल का भी मुंह देखना पड़ा। उनके लिए यह शादी इतनी आसान नहीं थी जितना वो समझ रहे थे। लंबी तनातनी और खींचतान के बीच दोनों साल 2014 में एक दूसरे से अलग हो गए। ऐसा लगता था कि रिक की ज़िंदगी में उतार-चढाव अभी और देखना बाकी था।
रिक फ्लेयर और वर्तमान पत्नी वेंडी बार्लो

Picture Source: People
चौथी पत्नी से तलाक के बाद रिक काफी लंबे समय तक सिंगल रहे। इस बीच वेंडी बार्लो से उनकी मुलाकात हुई। पहली बार की मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे के करीब अब गए। दोनों कपल ने एक दूसरे को वक़्त दिया और एक दूसरे को अच्छी तरह से जानने के बाद साल 2016 में सगाई कर ली। सगाई करने के तक़रीबन दो साल बाद यानी वर्ष 2018 में दोनों ने शादी कर ली और खुशी-खुशी साथ रहने लगे।
इसे भी पढ़े: कुछ इस तरह शुरू हुई थी डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमोहन की प्रेम कहानी