बीती रात अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रॉयल रंबल का आगाज शानदार अंदाज में हुआ। रेसलरों के इस महाकुंभ में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही कई ऐसे रेसलर भी रिंग में फाइट करते दिखे। जिसका फैंस को उम्मीद तक नहीं थी। रॉयल रंबल की शुरुआत रूसेव और फिन बैलर से हुई। पूर्व WWE चैंपियन शेमस के लिए ये ROYAL RUMBLE बुरे सपने जैसा रहा।
एंट्री होते हीं वह हीथ स्लेटर द्वारा एलिमिनेट कर दिए गए। NXT चैंपियन सिएन अल्मास और एडम कोल भी रिंग में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात पूर्व WWE चैंपियन रे मिस्टीरियो की एंट्री थी। मिस्टीरियो ने 27वें नंबर पर रिंग में एंट्री ली और आते हीं द मिज पर टूट पड़े। भारतीय मूल के पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल भी इसे बड़े इवेंट में जोर-आजमाईश करते दिखे। महल ने न्यू डे के दो मेंबर को एलिमिनेट किया। वह कोफी किंग्सटन के द्वारा एलिमिनेट हुए।
The 2018 Men’s #RoyalRumble match winner has spoken…@ShinsukeN wants @WWE Champion @AJStylesOrg at @WrestleMania! pic.twitter.com/ghJncoW39H
— WWE (@WWE) January 29, 2018
द शील्ड के पक्के दोस्त रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने द मिज को पावरबॉम्ब देते हुए मैच से बाहर किया। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को भी रिंग से बाहर फेंका। इस ROYAL RUMBLE में डॉल्फ जिगलर ने भी जबरदस्त वापसी की। लेकिन उनके से कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्हें फिन बैलर ने एलिमिनेट किया।
आखिरी मिनटों में फिन बैलर, रोमन रेंस, शिंस्के नाकामुरा और जॉन सीना बचे थे। WWE के इन चारों सुपरस्टार्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 16 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना ने फिन बैलर को रिंग के बाहर फेंका। इसके बाद शिंस्के नाकामुरा ने जॉन सीना को एलिमिनेट कर सबको हैरान कर दिया। रिंग अब बस रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा बचे थे।
एक अच्छा मैच दिखाने के बाद शिंस्के नाकामुरा ने रोमन रेंस को एलिमिनेट कर रॉयल रंबल 2018 अपने नाम किया।