WWE में वैसे तो आए दिन ब्रेकअप पैचअप की खबरें मीडिया में तूल पकड़ती रहती है। रेसलरों के बीच इस केमिस्ट्री की वजह से WWE को काफी फायदा होता है। लेकिन इस ब्रेकअप से कभी-कभी WWE सुपरस्टार्स मन ही मन टूट भी जाते हैं। पिछले साल WWE की हॉट डीवा पेज जिंदगी से परेशान होकर सुसाइड करना चाहती थी। ऐसे कई रेसलर हैं जिनका हाल के समय में ब्रेकअप हुआ है।
सेथ रोलिंस का महिलाओं के साथ इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा। साल 2014 में पूर्व गर्लफ्रेंड ज्हारा की न्यूड तस्वीर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लीक हुई थी। इसके बाद सेथ रोलिंस की न्यूड फोटो उनकी तत्कालीन मंगेतर लिघ्ला शूट के ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट हुई। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में सेथ रोलिंस और सारा की ब्रेकअप खबरें सामने आई है।
सेथ रोलिंस और सारा
लाना और रुसव की लवस्टोरी ने WWE को बहुत फायदा पहुंचाया। लाना सिर्फ रुसेव के इर्द-गिर्द एक कठपुतली बनकर नहीं रहना चाहती थी।इसलिए लाना ने रिंग में उतरने का फैसला किया। बस इसी बात को लेकर दोनों अलग हो गए।
रुसेव और लाना
हाल ही में बिग कैश और कार्मेला का ब्रेकअप हुआ है। कार्मेला बिग कैश के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थे।इसलिए कार्मेला ने बिग कैश से अलग होने का फैसला किया।
बिग कैश और कार्मेला
अल्बर्टो डेल रियो और पेज साल 2016 से रिलेशन में थे। लेकिन 2017 के अंत में ये दोनों कपल्स एक दूसरे से अलग हो गए।
पेज और अल्बर्टो डेल रियो
WWE के सबसे मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक फिन बैलर टेलीविजन एंकर कैथे कैली के साथ रिलेशनशिप में थे। बताया जा रहा है कि केली अपने इस रिलेशन को जगजाहिर करना चाहती थी। लेकिन फिन बैलर इस रिश्ते को पब्लिकली बताने के लिए तैयार नहीं थे।
फिन बैलर और कैथे कैली