WWE ने कई रेसलर्स की जिंदगी बदल दी है। कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें कभी खाने के लाले पड़ते थे। आज अरबों में खेल रहे हैं। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। लेकिन WWE ने उनकी प्रतिभा को एक प्लेटफार्म दिया है। फिन बैलर, सैमी जेन, जॉन सीना, द रॉक ऐसे कई नाम हैं,जो मौजूदा समय में कामयाबी का लुत्फ़ उठा रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम बतिस्ता का भी है। एनिमल के नाम से मशहूर भले ही अब WWE रिंग से दूर है। लेकिन उनकी पहचान WWE से ही बनी। द रॉक के बाद हॉलीवुड में झंडा गाड़ने वाले वह दूसरे WWE सुपरस्टार हैं। आइये आपको बताते हैं छह बार के इस WWE चैंपियन के बारे में कुछ मजेदार बातें
बतिस्ता WWE के उन छह सुपरस्टार्स में हैं जिन्होंने दो बार रॉयल रंबल का खिताब जीता है। ये कारनामा उन्होंने साल 2005 और 2014 में किया था।
रॉयल रंबल
साल 2006 में बुकर टी और बतिस्ता में बैकस्टेज सीरियस फाइट हुई थी। सालों बाद बतिस्ता ने इस फाइट पर कहा, ” ये होना तय था। लेकिन हमलोग अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। “
दुश्मनी
बतिस्ता WWE इतिहास के लंबे समय तक चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार हैं। बतिस्ता के सिर पर चैंपियन का ताज 282 दिनों तक रहा था।
किंग बतिस्ता
WWE ज्वाइन करने से पहले बतिस्ता एक बार में बाउंसर का काम करते थे। लेकिन क्लब में हुए एक झगड़े की वजह से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। इसके बाद उन्होंने कुछ महीनों तक एक लोकल पूल में बतौर बॉडीगार्ड भी काम किया।
बाउंसर बतिस्ता
बतिस्ता की जिंदगी संघर्षों से भरी रही। लगभग 13 साल इधर-उधर भटकने के बाद उन्हें साल 2000 में मंजिल मिली। उस वक्त बतिस्ता 30 वर्ष के थे।
WWE में ब्रेक