सारी अफवाह और अटकलों पर विराम लगाते हुए रोंडा रोजी ने WWE से अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन कर ही लिया। बीती रात लास वेगास के टी-मोबाइल एरीना में हुए एलिमिनेशन चैम्बर इवेंट में रोंडा रोजी ने WWE में वापसी की। WWE के वाइस प्रेसिडेंट ट्रिपल एच, स्टेफनी मैकमोहन और कर्ट एंगल भी इस कॉन्ट्रैक्ट के गवाह बने। इस दौरान रोंडा रोजी के पति ट्रेविस ब्राउने भी उन्हें सपोर्ट करते दिखे। आइये आपको दिखाते हैं, इस इवेंट की कुछ तस्वीरें
एंट्री के बाद रोंडा रोजी ने दर्शकों का अभिवादन किया। साथ ही सपोर्ट करने के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया।
दर्शकों का अभिवादन
कुछ इस तरह अपने अंदाज में रोंडा रोजी ने एंट्री की। उनके आते ही फैंस खुशी से फूले न समाए। चूंकि, रोंडा रोजी की फैन फॉलोविंग बहुत ज्यादा है।
रोंडा रोजी
और आखिरकार एक बार फिर ट्रिपल एच का रोंडा रोजी ने वही हश्र किया। जो उन्होंने द रॉक के साथ मिल के रेसलमनिया में किया था।
फिर वही हश्र हुआ
हालांकि इसके बाद बीच में ट्रिपल एच स्टेफनी का बचाव करते दिखे। लेकिन रोजी ने ट्रिपल एच की आंखों में आंखों डालके अपने तेवर दिखाए।
जंग का ऐलान
कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद रोंडा रोजी का स्टेफनी मैकमोहन से एक बार फिर बहस देखने को मिली।
दो दुश्मन फिर मिले